एलन मस्क ने 20 अप्रैल 2023 से ब्लू बैज छीनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के तहत बीते दिन ट्विटर पर तमाम सितारे आम लोगों की तरह महसूस करते नजर आए। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, किंग शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसे सितारों के नाम के आगे से ब्लू टिक हटा दिया गया। ऐसा किए जाने के बाद बी-टाउन के कुछ ऐसे सेलेब्स भी सामने आए जिन्होंने यह खुलासा किया कि पैसे भरे जाने के बाद भी उनसे ब्लू बैज छीन लिया गया है। इसमें एक नाम अमिताभ बच्चन का भी था, वहीं बिग बी की शिकायत के बाद उन्हें ब्लू बैज वापस मिल गया है, जिसके बाद शहंशाह का ट्वीट गुदगुदाने वाला है।
बिग-बी ने ब्लू टिक मिल जाने की खुशी में किया अनोखे ढंग से ट्विट
अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। शहंशाह अक्सर अपने ट्वीट से लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ गुदगुदाते नजर आते हैं। इसी कड़ी में ब्लू टिक मिलने के बाद अमिताभ खुद को ट्वीट करने से नहीं रोक पाएं और बिग बी इतने खुश हुए कि उन्होंने एलन मस्क के लिए गाना गाना शुरू कर दिया।
T 4624 –
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2023
ए Musk भैया ! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका !
उ , नील कमल ✔️ लग गवा हमार नाम के आगे !
अब का बताई भैया ! 😁
गाना गये का मन करत है हमार !
सनबो का ?
इ लेओ सुना :
"तू चीज़ बड़ी है musk musk … तू चीज़ बड़ी है, musk " 🎶
अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा है, ‘ए मस्क भैया! बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं हम आपका! उ, नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे! अब का बताई भैया! गाना गये का मन करत है हमार! सुनबो का? इ लेओ सुना- ‘तू चीज बड़ी है मस्क-मस्क … तू चीज बड़ी है, मस्क।’ शंहशाह के इन्हीं सब अंदाजो से फैंस उन्हें आज भी भर-भर के प्यार करते हैं। अमिताभ के इस मजेदार ट्विट से फैंस भी काफी गुदगुदाए।

