खबर चंदौली से है जंहा खड़ी ट्रक में कार की जोरदार टक्कर हुई है जंहा कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी है। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी के समीप नींद में कार चालक पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी है जिसमें तीन की मौत हो गई है वही चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार कर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
कार चालक दीपक कुमार पटेल ने बताया कि मैं सभी को लेकर विंध्याचल देवी दर्शन के लिए जा रहा था तभी मुझे नींद आ गई जिससे खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर हो गयी 3 लोगों की मौत हो गई है वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मृतक में पहला राज किशोर सिंह 32 वर्ष विशंभरपुर जनपद रोहतास बिहार, दूसरा आरूष पटेल पिता राज किशोर सिंह उम्र 5 वर्ष बिशंभरपुर रोहतास तीसरा शैलेश कुमार उम्र 22 वर्ष ग्राम मढ़ैना रोहतास बिहार है, वहीं चारो घायलों में श्रद्धा देवी 40 वर्ष जलवैया रोहतास, राधिका 65 वर्ष बिशंभरपुर रोहतास, रुचि 16 वर्ष जलवैया रोहतास, खुशबू 17 वर्ष मढ़ैना रोहतास बिहार बताया जा रहा है।
इन चारों घायला का प्राथमिक उपचार कर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, फिलहाल कानूनी प्रक्रिया के तहत तीनों शवो को पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी भेजकर सदर कोतवाली पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

