माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने अपनी घोषणा के मुताबिक लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट पर ब्लू टिक हटा दिए हैं। जिसमें भारत के कई बड़े नेता कई बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू वेरिफिकेशन टिक हटा दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेता शाहरुख खान समेत कई विशिष्ट हस्तियों के ब्लू चेक मार्क हट गए हैं।
दरअसल ट्विटर के नए नियमों के मुताबिक अब उनका प्लेटफॉर्म सिर्फ उन लोगों को ही ब्लू चेक मॉर्क देगा जो ट्विटर ब्लू के लिए भुगतान करेंगे। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने इसका ऐलान बीते कई महीने पहले ही कर दिया था, उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल के बाद से उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा, जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा था कि अगर ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए मंथली चार्ज देना पड़ेगा।
ट्विटर ने 31 मार्च को घोषणा की थी कि आने वाले दिनों में उनकी कंपनी लेगेसी वेरीफाइड अकाउंट से ब्लूटिक हटा देगी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से वह ब्लूटिक नहीं हटा सके थे, लेकिन बाद में अपने एक ट्वीट में मस्क ने कहा था, 20 अप्रैल से ट्विटर से लेगेसी वेरीफाइड अकाउंट के सामने ब्लू चेक मार्क हट जाएंगे.
हालांकि खबर लिखे जाने तक भारत में किसी बड़े सेलेब्रेटी ने अपने ब्लू टिक हटने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है, तो वहीं अमेरिकी संगीतकार डोजा कैट ने अपना ब्लू चेक मार्क खोने के बाद ट्वीट किया, ब्लू टिक हटने का मतलब है कि आप हारे हुए हैं और आप प्रसिद्ध लोगों से वैलिडेशन के लिए बेताब है।
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन उन अभिनेताओं में से एक है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर बिग बी अब तक 4 हजार 6 सौ 22 ट्विट्स कर चुके हैं। इन पोस्ट में कभी वो अपने पिता जी की कविताएं, तो कभी अपनी ही लिखी कुछ रचना शेयर करते हैं। बहुत बार ऐसा हुआ कि यूजर्स ने इनमें गलतियां भी निकालीं, बिग बी ने कई बार इसे लेकर माफी भी मांगी है। अब उन्होंने इन सबसे बचने का तोड़ निकाल लिया है।
T 4622 – अरे, Twitter मालिक भैया , ये Twitter पे एक Edit button भी लगा दो please !!!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 19, 2023
बार बार जब ग़लती हो जाती है, और शुभचिंतक, बताते हैं हमें, तो पूरा Tweet, delete करना पड़ता है, और ग़लत Tweet को ठीक कर के, फिर से छापना पड़ता है ।
हाथ जोड़ रहे हैं 🙏
अपने लेटेस्ट ट्वीट में बिग बी ने ट्विटर के मालिक एलन मस्क से हाथ जोड़ कर एक गुजारिश की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा- अरे, ट्विटर मालिक भैया, ये ट्विटर पर एक एडिट बटन भी लगा दो प्लीज !!! बार बार जब गलती हो जाती है और शुभचिंतक, बताते हैं हमें, तो पूरा ट्वीट, डिलीट करना पड़ता है और गलत ट्वीट को ठीक करके, फिर से छापना पड़ता है। हाथ जोड़ रहे हैं…।

