कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भले ही सांसदीय चली गई हो लेकिन इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अब आप सोच रहें होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहें हैं। दरअसल राहुल गांधी मंगलवार शाम पुरानी दिल्ली पहुंचे। यहां वह एक शरबत की दुकान पर भी रुके। वह दिल्ली के बंगाली मार्केट भी पहुंचे। यहां वह मटर चाट खाते हुए नजर आए। नीली टी शर्ट पहने राहुल गांधी लोगों के बीच घिरे हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात भी की।
पुरानी दिल्ली में शाम के वक्त काफी भीड़ थी। जब राहुल गांधी वहां पहुंचे तो और भी भीड़ जमा हो गई। राहुल गांधी मंगलवार बंगाली मार्केट भी पहुंचे। दिल्ली के बंगाली मार्केट पहुंचे राहुल गांधी यहां मटर चाट खाते हुए नजर आए। गाली मार्केट में स्ट्रीट फूड का राहुल गांधी ने जायका लिया। बंगाली मार्केट में स्ट्रीट फूड का राहुल गांधी ने जायका लिया और लोंगो से बात की।
राहुल गांधी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। बंगाली मार्केट के बाद राहुल पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में पहुंचे और रमजान के मौके पर उन्होंने चटपटे चाट का मजा लिया। जामा मस्जिद इलाके में राहुल ने गांधी मोहब्बत का शरबत बनाने वाली दुकान पर भी गए। इसके अलावा अल जवाहर होटल में लोगों के साथ बैठकर खाना भी खाया।
इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में रेस्टोरेंट में देखा जा चुका है. देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल इसके लिए अभी से सक्रिय हो गए हैं। लोंगो के बीच जाकर राहुल गांधी इस तरह से मुलाकात की हो ये पहली बार नहीं है इससे पहले वो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी लोंगो से जुड़े थे। राहुल गांधी की हाल में संसद सदस्यता चली गई है।
हाल ही में उन्होंने अपना सरकारी बंगला भी खाली किया है और मां सोनिया गांधी के साथ शिफ्ट हुए हैं। बता दें गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी और गोलगप्पे का नाम चर्चा में आया था।

