माफिया अशरफ के साले सद्दाम पर बरेली पुलिस ने 25 हजार से इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है। बीते दिन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम रखा था । आज आईजी बरेली जोन राकेश सिंह ने अशरफ के साले सद्दाम पर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सद्दाम की इनाम की राशि को 50 हजार रुपये कर दिया गया है। सद्दाम पर nvw भी जारी हुआ है
उन्होंने यह भी कहा कि जेल में जिस समय अशरफ बंद था। जिसमें सद्दाम के विरुद्ध अभियुक्त लिखा गया था। सद्दाम इसमें वांछित है। बरेली पुलिस द्वारा 25000 का इनाम घोषित किया गया है । इस मामले में मेरे स्तर से 50000 का इनाम घोषित किया गया है इसमें 82, 83 के तहत कार्रवाई कराई गई है। इसमें पुलिस के अलावा अन्य टीमें भी लगी है। अन्य जनपद की भी टीम लगी हुई है। यह बहुत बड़ा मामला है, इस पर कार्रवाई चल रही है।
खुशबू एंक्लेव के जिस मकान में सद्दाम रहता था, उसके मकान मालिक ने भी सद्दाम के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों मुकदमों में सद्दाम फरार चल रहा है। बरेली एसआईटी और यूपी एसटीएफ लगातार उसकी तलाश कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक अतीक और अशरफ की मौत के बाद वह घबराया हुआ है और जल्द ही समर्पण कर सकता है। अभियुक्त सददाम के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण प्रथम ने किया है। कोर्ट में सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह की ओर से अर्जी देकर कहा कि रंगदारी वसूलने व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के थाना बिथरीचैनपुर के एक मामले की विवेचना की जा रही है।
इस मामले में थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज का रहने वाला वांछित अभियुक्त अब्दुल समद उर्फ सद्दाम जिसका मौजूद पता मकान नंबर 135 खुशबू कॉलोनी फाईक इन्कलेव थाना बारादरी है के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया जाए। कोर्ट ने अभियुक्त सद्दाम का गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

