सियासत एक ऐसा शब्द जो किसी महाभारत के युद्ध की तरह कम नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर जहां पहले ही देश में युद्ध छिड़ा हुआ है तो महाराष्ट्र में भी शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच पहले से ही सियासी घमासान छिड़ा हुआ है तो अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सांसद सुप्रिया सुले ने आग में पेट्रोल और डाल दिया अपने बयान से हैरान कर के रख दिया है। सुले ने दावा किया है कि अगले 15 दिन मे दो राजनीतिक विस्फोट होने वाले हैं. सुप्रिया ने कहा कि एक विस्फोट दिल्ली में होगा तो दूसरा विस्फोट महाराष्ट्र में।
अब आप तो जानते हैं सियासत में कब क्या तख्तापलट हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। सुप्रिया का ये बयान ऐसे समय में आया है जब नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सुले के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक में कयासों का दौर शुरू हो गया है। सुप्रिया से जब पूछा गया कि अजीत दादा कहां हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा ‘यह बात दादा से पूछो, मेरे पास गॉसिप के लिए समय नहीं है।
दरअसल उद्धव गुट के नेता के दावे के बाद ये अटकलें तेज हो गई हैं कि एनसीपी नेता अजित पवार बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। NCP सुप्रीमो शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले की कुछ दिन पहले पुणे में एक रैली थी जिसमें अजित पवार शामिल नहीं हुए जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि अजित पवार भाजपा में शामिल होने वाले हैं लेकिन उन्होनें रैली में शामिल ना होने की वजह को लेकर बताकर ये साफ कर दिया कि आखिर किस वजह से वो रैली शामिल ना हो सके।

