बीती शाम बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी ने शानदार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस ग्रैंड इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों ने शिरकत की और अपना जलवा बिखेरा। भाईजान सलमान बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में स्टाइलिश ब्लैक कुर्ता और सलवार पहने हुए नजर आए इस लुक में एक्टर काफी डैशिंग लगे। वहीं शहनाज ने भी बाबा सिद्दकी की इफ्तार पार्टी में महफिल लूटी हैवी एंब्रॉडियरी सूट में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
बाकी लोगों की बात की जाए पार्टी में, रश्मि देसाई, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, एमसी स्टैन, गौहर खान पति जैद दरबार के साथ पहुंची। उनके अलावा, शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी, अंकित गुप्ता जैसे तमाम सितारों ने महफिल में शिरकत की और चार चांद लगाए। बता दें कि, इस दौरान सलमान खान के पापा सलीम खान को भी स्पॉट किया गया। बाबा सिद्दीकी उनके स्वागत के लिए आए। इस दौरान सलीम खान काफी कूल लुक में दिखाईं दिए।
मगर इस वक्त पार्टी से जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके बाद टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, रविवार को हुई इस इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड और टीवी से जुड़े कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इस दौरान शहनाज गिल भी पार्टी में दिखीं। उनकी एंट्री के साथ ही मीडिया खुशी से चिल्लाने लगी। लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे साफ दिखाई दे रहा है कि शहनाज को देखते ही रश्मि देसाई वहां से हट गईं।
इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है जैसे बिग बॉस 13 के दौरान इन दोनों में जो खटास थी वो अभी तक खत्म नहीं हुई है। वैसे इससे पहले भी कई मौकों पर शहनाज गिल और रश्मि देसाई की दुश्मनी देखने को मिली है। कई बार इन्होने भरी महफ़िल में एक-दूसरे को नज़रअंदाज़ किया है। रश्मि का शहनाज को यूं कई बार इग्नोर करने की वजह Sidharth Shukla को बताया जाता है क्योंकि बिग-बॉस 13 शो में सिड का शहनाज की तरफ प्यार रश्मि के लिए कहीं ना कहीं इग्नोर की वजह बना हुआ है।
वहीं बाबा सिद्दकी की इफ्तार पार्टी में पूजा हेगड़े भी शामिल हुईं लेकिन अपने ड्रेस लुक को लेकर वो काफी ट्रोल हो रहीं हैं। एक्ट्रेस ब्लैक शिमरी साड़ी में नजर आईं। पूजा ने इस साड़ी के साथ शॉर्ट प्लंजिंग नेकलाइन वाला बैकलेस ब्लाउज पहना था जिसके बाद लोंगो ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया एक यूजर ने लिखा- कि इनविटेशन पढ़ना भूल गईं या उन्हें यह कहते हुए ट्रोल भी किया कि वह पहली बार इफ्तार पार्टी में शामिल हो रही हैं। हालांकि साउथ इंडियन एक्ट्रेस आमतौर पर अपने अमेजिंग ड्रेसिंग सेंस से दिल जीत लेती हैं लेकिन पूजा हेगड़े इस बार नेटिज़न्स द्वारा ट्रोल की गईं।

