दिल्ली के बहुचर्चित मामले की आग अब सिसोदिया के बाद सीएम केजरीवाल के ऊपर आ गई है। रविवार को सीबीआई के ब्यूरो में जहां सीएम केजरीवाल से सवाल दागे जा रहें तो वहीं पार्टी के कार्यकर्ता, नेता भाजपा का जमकर विरोध कर रहें हैं। पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहें हैं और अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारे लगा रहें हैं। नारे लगाते हुए केंद्र पर आप पार्टी लगातार तीखे प्रहार कर रही है और कह रही है कि केंद्र की ये तानाशाही नहीं चलेगी।
शराब घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल से पूछताछ को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। AAP का शीर्ष नेतृत्व ने सीबीआई मुख्यालय के बाहर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहा है। इस दौरान संजय सिंह, आप संगठन सचिव संदीप पाठक, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री समेत कई नेता “मोदी अदानी भाई-भाई, देश बेच के कमाई” के नारे भी लगा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल सी सीबीआई पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP के तीन विधायक समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए। AAP सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा- देश को शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल देने की सजा अरविंद केजरीवाल जी को मिल रही है। इस जुल्म के खिलाफ AAP की लड़ाई जारी रहेगी। केजरीवाल जी झुकेंगे नहीं, तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे। इस देश में दो शाह हैं एक तानाशाह, दूसरा अमित शाह।
न रुकेगा न झुकेगा।@ArvindKejriwal बढ़ता रहेगा।#KejriwalRukegaNahi pic.twitter.com/nuVbe90Md9
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) April 16, 2023
AAP ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया- तानाशाह मोदी के सिर पर सत्ता का नशा सवार है! वहीं राघव चड़्डा ने भी ट्विट के जरिए भाजपा पर करार जुबानी प्रहार करते हुए कहा अरविंद केजरीवाल जी तुम्हारी CBI-ED से नहीं डरते… ये ज़ोर उन्हें दिखाना जो इससे डरते हों। इंक़लाब ज़िंदाबाद!
दिल्ली शराब घोटाला में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया। बीजेपी ने दो पोस्टर जारी किया है। जिसमें से एक पोस्टर पर उन्होंने लिखा- आप कट्टर करप्ट, चोर मचाए शोर। इस पोस्टर में केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह की फोटो है। वहीं दूसरे पोस्टर में गुल्लक सीरीज की तर्ज पर है। इसके साथ पार्टी की तरफ से लिखा गया है कि शराब घोटाले का सरगना केजरीवाल, घोटाले की कमाई खाई है तो जवाब तो देना ही पड़ेगा।
“AAP” के करप्ट चोर, मचाये शोर….#शराब_का_सरगना_केजरीवाल pic.twitter.com/5pJsGhNgux
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 16, 2023
शराब घोटाले का सरगना केजरीवाल,
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 16, 2023
घोटाले की कमाई खाई है तो जवाब तो देना ही पड़ेगा !#शराब_का_सरगना_केजरीवाल pic.twitter.com/jdnIfs22vZ
गली-गली में शोर है
— AAP (@AamAadmiParty) April 16, 2023
Narendra Modi चोर है#KejriwalRukegaNahi pic.twitter.com/1Ddd5TgcV3
पोस्टर जारी के बाद से तो जैसे दिल्ली की सियासत में आग पहले से फफक रही थी उसमें पेट्रोल डालकर इस मामले को और बढ़ा दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान, राघव चड्ढा, संजय सिंह, आतिशी, दिल्ली के नजदीक लोधी रोड पर तमाम नेता धरने पर बैठे हुए हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रास्ते को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है।

