शनिवार की रात अतीक और अशरफ के लिए काल बनकर आई। हथकड़ी से दोनों के हाथ साथ बंधे हुए थे और अशरफ आगे आगे बढ़ते हुए मीडिया से बात करते हुए कहा ही रहा था कि ‘मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम’ और फिर तीन आरोपी लवलेश तिवारी, सनी, और अरूण मौर्य ने गोलियों से माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ को मौत की नींद सुला दिया अब खबर सामने आई है कि जिस गन से शूट किया गया वो तुर्किये से बनी हुई जिगाना पिस्टल थी।
जिगाना पिस्टल भारत में बैन हैं ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि तीनों आरोपी के पास ये गन कैसे और कहां से आई। जिगाना गन की कीमत 6से7 लाख रूपये है। यह पिस्टल तुर्की में बनती है और गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर इसे यहां लाया जाता है। इस बैन पिस्टल का भारत में आना ये सवाल खड़ा कर रहा है बहुत बड़ी सुरक्षा चूक को लेकर। एक बहुत बड़ा नेटवर्क, एक बहुत बड़ी फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ इस दोहरे मर्डर को अंजाम दिया गया।
वहीं सनी के खिलाफ ये खबरें भी सूत्रों के हवाले से सामने आ रहीं हैं कि उसका किसी गैंग के साथ कनेक्शन है। प्रयागराज में हुई अतीक और अशरफ की हत्या के मामले में बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने भी बड़ा बयान दिया है। अफजाल ने आशंका जाहिर की है कि कहीं राज दफन करने के लिए तीक के हत्यारों का भी एनकाउंटर ना हो जाए। अफजाल ने इस दौरान सीएम योगी पर भी निशाना साधा।
अफजाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कल की घटना के बाद तंत्र पर लोगो विश्वास बना रहेगा ? अफजाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा, ‘अगर देश में कानून का राज है और उत्तर प्रदेश में उत्तम कानून व्यवस्था है और हमारी भाषा है कि ठोक दो, मिट्टी में मिला देंगे… तो यही सब होगा। कही ऐसा ना हो कि इस घटना की जांच किसी एजेंसी को दी जाए और सच आने से पहले, अतीक के हत्यारों का भी एनकाउंटर हो जाए ताकि असली राज दफन हो जाए।
मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के सवाल पर अफजाल अंसारी ने कहा, ‘साजिश एक जगह पर नही हो रही है। जिनके हाथ खुले छोड़ दिए है वो करते है, जो उनके ऊपर बैठा है, वो उनको शाबाशी देता है। माफिया अतीक और अशरफ का पोस्टमार्टम शुरू हो चुका है और पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों की बॉडी उनके परिजनों के हवाले कर दी जाएगी। आज ही दोनों को दफनाया जाएगा, उन्हें प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। वहीं सीएम योगी की हाई लेवल मीटिंग भी खत्म हो चुकी है।

