उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2 माफियाओं अतीक और अशरफ को बीते रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस हत्याकांड को लेकर महोबा में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। महोबा के एसपी अपर्णा गुप्ता ने भारी पुलिस फोर्स के साथ अंतरराज्जीय सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जिले के सभी थानों प्रभारियों को सीमाओं पर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है । साथ ही पीएसी सुरक्षा बल को अति संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया गया है ।
बता दें कि महोबा में हाई अलर्ट मेंटेन किया जा रहा है। सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं । जिले में सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है । पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। विभिन्न राज्यों और जनपदों के साथ बॉर्डर लगने के चलते आने जाने वाले लोगों के वाहनों की चेकिंग की जा रही है। देर रात वाहनों की चेकिंग के बाद सभी अति संवेदनशील इलाकों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। चरखारी और आल्हा चौक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।

