पीलीभीत से सांसद और भाजपा नेता वरुण गांधी अक्सर सुर्ख़ियों में रहते है। कभी अपने बयानों के लिए तो कभी अपने कामों के लिए। इस बार सांसद वरुण गाँधी मानहानि केस को लेकर सुर्ख़ियों में है। दरअसल, आज उन्होंने विवेक पांडे नाम के व्यक्ति के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बनारस के रहने वाले विवेक पांडे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा एसी जीएम सेकंड कोर्ट में दाखिल किया है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विवेक पांडे ने अपने टि्वटर हैंडल पर सांसद वरुण गांधी के दिवंगत पिता संजय गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।जिसको लेकर सांसद आज कोर्ट पहुंचे थे और उन्होंने विवेक पांडे नाम के व्यक्ति के खिलाफ आज का याचिका दायर की। मीडिया ने जब उनसे इस बारे में पूछा तब उन्होंने कहा कि यह गोपनीय कोर्ट का मामला है। इसको लेकर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
वही उनके वकील धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले सांसद वरुण गांधी के पिता संजय गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिसको लेकर आज सांसद वरुण गांधी ने कोर्ट में याचिका दायर की है।

