बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकीं हैं वह इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। वह हाल ही अपने मायके इंडिया आई थीं। बीते दिनों में बॉलीवुड में खुद को साइडलाइन किए जाने को लेकर भी बयान दिया, जिस पर उनकी हिम्मत की खूब तारीफ हुई।
अब पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने प्रियंका की उनके एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर कड़ी आलोचना की है। अदनान इस बात से भड़क गए हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी फिल्म डायरेक्टर शरमीन ओबैद चिनॉय को ‘साउथ एशियन’ बताया है। वैसे, प्रियंका ने अपने इस पोस्ट में शरमीन की तारीफ ही की है। उन्होंने शरमीन को ‘स्टार वॉर्स’ फ्रेंचाइजी की फिल्म डायरेक्ट करने वाली पहली महिला बनने पर बधाई दी थी।
पाकिस्तानी एक्टर Adnan Siddiqui ने प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए अपनी भड़ास निकाली है। Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शरमीन की फोटो शेयर की और उन्हें बधाई देते हुए लिखा, ‘स्टार वॉर्स की किसी फिल्म का डायरेक्शन करने वाली पहली महिला… वह एक साउथ एशियन हैं। यह ऐतिहासिक पल है शरमीन ओबैद चिनॉय। मुझे तुम पर बहुत गर्व है दोस्त। तुम्हें ताकत और हिम्मत मिले।’
प्रियंका के इस पोस्ट में एक एशियन होने के नाते गर्व का भाव दिखता है। लेकिन Sharmeen Obaid Chinoy को पाकिस्तानी डायरेक्टर न कहकर ‘साउथ एशियन’ कहना अदनान सिद्दीकी को रास नहीं आया। उन्होंने अब ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा की आलोचना करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख दिया है। अदनान ने ट्वीट में तंज कसते हुए लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा, मैं बड़े सम्मान के साथ आपके ज्ञान को बढ़ाना चाहता हूं कि शरमीन ओबैद चिनॉय सबसे पहले एक पाकिस्तानी हैं। ठीक वैसे ही, जैसे आपको जब भी मौका मिलता है तो आप खुद को दक्षिण एशियाई कहने से खुद को भारतीय बताती हैं।’

