दिल्ली में एक बार फिर पोस्टर को लेकर वॉर शुरू हो गई है। बीजेपी के दिल्ली ट्विटर हैंडल पर सिसोदिया और सीएम केजरीवाल के खिलाफ एक पोस्टर जारी किया गया जिसमें लिखा है- ‘शराब के दो दलाल, सिसोदिया और केजरीवाल’.. ये पोस्टर ऐसे वक्त में जारी हुआ है जब सीबीआई ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। वहीं मनीष सिसोदिया जेल में हैं और पूरा विपक्ष सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर हावी है।
शराब के दो दलाल- मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल! pic.twitter.com/yCTExzosa9
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 15, 2023
वहीं सीएम केजरीवाल लगातार भाजपा के खिलाफ जुबानी मोर्चा खोले हुए हैं। लगातार पीएम मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्होनें कहा कि पिछले एक साल से बीजेपी चिल्ला रही है कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला हो गया है और देश की सभी जांच एजेंसियां सारे काम छोड़कर इसकी जांच में जुट गई है। दिल्ली सीएम ने कहा कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है। इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए हुए हैं।
भाजपा ने सीएम केजरीवाल की इन बातों पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि ऐसा 75 सालों में पहली बार हुआ कि जो भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन करने की बातें करते थे, वे भ्रष्टाचार के दलदल में डूबते नज़र आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के मंत्री जेल गए और वे दुनिया को ज्ञान बांट रहे, जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।
केजरीवाल ने शनिवार को पीसी करते हुए कई बड़ी बातें बोली, उन्होनें कहा कि मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने 14 फोन तोड़ दिए। फिर ईडी कह रही है कि उसमें से 4 फोन उनके पास हैं और CBI कह रही है कि 1 फोन उनके पास है। अगर उन्होंने फोन तोड़े हैं तो उनके पास फोन कैसे आए, इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए और बोला कि शराब घोटाला हुआ है।
ED की Chargesheet-
— AAP (@AamAadmiParty) April 15, 2023
‘@msisodia ने 14 Phone Destroy किए’
▪️इनके Document में 14 फ़ोन के IMEI No. हैं
▪️Seizure Memo में 4 Phone ED के पास, 1 CBI के पास
▪️बाकी फोन भी जिंदा हैं, कोई ना कोई इस्तेमाल कर रहा है
ED-CBI ने Court को गुमराह किया
-CM @ArvindKejriwal #CorruptPradhanMantri pic.twitter.com/oiqrlIm6BB
दिल्ली के सीएम ने कहा कि अधिकांश फोन जिंदा है। कोई न कोई इस्तेमाल कर रहा है, किसी वालंटियर के पास होगा, लेकिन ये सच है कि फोन जिंदा हैं। ये बात सीबीआई और ईडी को भी पता है, ईडी और सीबीआई ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर झूठा सबूत पेश किया। एजेंसियों ने झूठ बोलकर मनीष सिसोदिया को फंसाने की कोशिश की। केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि कोई चंदन रेड्डी हैं, सीबीआई ने उन्हें जमकर मारापीटा उनसे जबरन साइन करवा लिए गए। उन्हें टॉर्चर करके बयान लिया गया, उन्हें बहुत मारा गया है, उन्हें काफी चोटें हैं, ऐसे पता नहीं कितने लोग हैं जिन्हें धमकियां देकर उनसे झूठ बुलवाया जा रहा है। मैं मोदी से पूछना चाहता हूं कि ये चल क्या रहा है।
मोदी जी, अगर Kejriwal भ्रष्टाचारी है
— AAP (@AamAadmiParty) April 15, 2023
तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं।
Satyapal Malik जी ने भी बोला कि Modi जी को भ्रष्टाचार से कोई परहेज नहीं है।
जो सर से लेकर पैर तक भ्रष्ट्राचार में डूबा हुआ है, उसके लिए भ्रष्टाचार क्या मुद्दा होगा?
—CM @ArvindKejriwal #CorruptPradhanMantri pic.twitter.com/qpebJWCz8a
उन्होंने कहा कि इतनी रेड हो चुकी हैं, लेकिन जांच एजेंसी को मिला कुछ भी नहीं है। अगर मिला है तो वो पैसे हैं कहां। फिर आरोप लगाया गया कि गोवा के चुनाव में 100 करोड़ रुपये खर्च हुए। जांच के नाम पर लोगों को दबाया जा रहा है। मैं मोदी जी को कहना चाहता हूं कि अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी को टारगेट किया गया, उस तरह किसी भी पार्टी को टारगेट नहीं किया गया।
आज मैं कहता हूँ कि मैंने 17 Sep, शाम 7 बजे Narendra Modi जी को ₹1000 Crore दिए हैं। अब कर लो उनको गिरफ़्तार।
— AAP (@AamAadmiParty) April 15, 2023
क्या इस Basis पर उन्हें गिरफ़्तार कर लोगे?
ऐसे तो कोई भी खड़ा होकर कुछ भी कह देगा।
कहाँ हैं सुबूत?
-CM @ArvindKejriwal #CorruptPradhanMantri pic.twitter.com/XK1xMkkQW2
दिल्ली में शराब घोटाले मामले को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। जहां भाजपा के दिल्ली ट्विटर हैंडल पर सिसोदिया केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर जारी हुए तो सीएम केजरीवाल भाजपा पर लगातार हमलावर हैं उन्होनें पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए कहा 17 सितंबर की शाम 7 बजे मैंने पीएम नरेंद्र मोदी को 1 हजार करोड़ रुपये दिए थे। कर लो गिरफ्तार, तो क्या ये लोग मान लेंगे।

