टीवी के मोस्ट लविंग कपल में से एक तेजस्वी और करम अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। चाहे साथ में आउटिंग करना हो, डिनर-लंच डेट पर जाना हो या पार्टी सेलिब्रेट करना हो, करण-तेजस्वी के हर पल को उनके चाहने वाले काफी पसंद करते हैं। बिग-बॉस 15 के बाद से तेजा नागिन शो के जरिए तो पॉपुलेरेटी कमा ही रहीं थी अब रोहित शेट्टी के बैनर तले मराठी फिल्म School College Ani Life में 14 अप्रैल को दिखाईं देंगी।
खैर ये तो बात हुई फिल्म को लेकर लेकिन अभी तेजा और करण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा जिसमें कपल अपनी दोस्त जस्सिका की बर्थडे पार्टी में पहुंचा था और यहां दोनों ने खूब मस्ती की साथ ही कपल एक दूसरे के प्यार में डूबा हुआ नजर आया। तेजा और करण को रोमांटिक डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है ‘आशिकी 2’ के सॉन्ग ‘तुम ही हो’ पर कपल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं दमदार परफॉर्मेंस के बीच दोनों ने एक-दूसरे को लिपलॉक भी किया, उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन खुल्लम खुल्ला इस प्यार को कुछ लोंगो ने ट्रोल भी किया एक यूजर ने लिखा कुछ चीजे घर के अंदर ज्यादा अच्छी लगती हैं, कहीं तो प्राइवेसी रखा करो।
अब आप तो जानते हैं जहां प्यार होगा वहां कुछ हेटर्स भी होंगे लेकिन चाहने वालों की बदौलत इन चंद हेटर्स को ट्रोल से तेजा और करण पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। कपल ने इस दौरान अपने लुक से भी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खिंच लिया। लुक की बात करें तो फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में तेजस्वी डेनिम लुक में दिखाई दीं, उन्होंने ब्लैक जींस के साथ मैजिंग स्ट्रैपलेस टॉप पहना था। ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, करण कुंद्रा भी ब्लैक लुक में डैपर लग रहे थे।
तेजस्वी प्रकाश को जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित उनकी आगामी परियोजना के लिए प्यार और लोकप्रियता मिल रही है। अभिनेत्री के साथ उनके परिवार और प्रेमी ने स्क्रीनिंग पर लगातार तेजस्वी को उत्साहित किया। पावर कपल इवेंट में क्लासी दिखे और कई दिल चुरा लिए। वहीं, तेजस्वी ने गुलाबी और सफेद रंग की वन शोल्डर सैटिन मैक्सी ड्रेस पहनी थी। आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं करण करण ने अपने ऑल ब्लैक आउटफिट पर बयान दिया। स्क्रीनिंग में तेजस्वी के माता-पिता और भाई प्रतीक नजर आए।
करण और तेजस्वी इंटरनेट पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाने से कभी नहीं चूकते और यही प्यार फैंस भी करते हैं और तेजस्वी को सफलता की बधाई भी देते हैं। एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, “यह #SchoolCollegeAniLife है..

