बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान चार साल बाद लीड रोल के तौर पर “Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan” मूवी लेकर आ रहें हैं ट्रेलर 10 अप्रैल को लॉन्च हो चुका है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्शन, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा जैसे तत्वों के साथ एक संपूर्ण पैकेज है।
फिल्म रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचें हैं ऐसे में पूरी स्टारकास्ट प्रमोशन करने में जुटी हुई है। अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए Salman Khan, Pooja Hegde, Venkatesh Daggubati, Jagapathi Babu, Bhumika Chawla, Vijender Singh, Abhimanyu Singh, Raghav Juyal, Siddharth Nigam, Jassie Gill, Shehnaaz Gill, Palak Tiwari and Vinali Bhatnagar सभी स्टरा कपिल के शो में पहुंचे।
इस दौरान सबके लुक की बात की जाए तो भाईजान ने हमेशा की तरह सिंपल लेकिन क्लासी ब्लैक शर्ट और रग्ड डेनिम्स से सबका दिल जीत लिया। वहीं शहनाज गिल जो बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने जा रहीं है उनके लुक को लेकर बात की जाए तो उन्होनें ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस कैरी किया था और सिंपल लाइट मेकअप से अपने फैंस का दिल जीत लिया।
इससे पहले भी शहनाज जब फिल्म किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया तो उस वक्त भी अपने लुक से उन्होनें फैंस का दिल जीत लिया था। ऑल ब्लैक लुक में शहनाज काफी ज्यादा सिजलिंग लग रही थी। एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस लेवल भी गजब का था। बॉडी फिटेड ड्रेस पर शहनाज ने स्टाइल से ब्लैक ब्लेजर कैरी किया और ये लुक सच में बेहद शानदार लग रहा था। शहनाज गिल के लुक ने पूरे इवेंट की लाइमलाइट ही लूट ली थी।
10 अप्रैल को फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च में फिल्म की पूरी कास्ट के बीच में भाईजान ने शहनाज को ‘मूव ऑन’ करने की सलाह दी, जिस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए कहा- ‘कर गई’। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या सलमान का इशारा दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की तरफ था? सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में काम करने को लेकर पूछे जाने पर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने कहा, ‘मैं नर्वस महसूस करती थी, लेकिन आखिरकार मैं खुद से प्यार करती हूं।
पहला यही होता है ना कि अपने को प्यार करो, फिर सलमान सर और सभी को (हंसते हुए)। मैं सलमान के साथ काम करके बहुत खुश हूं। मुझे पहला म्यूजिक वीडियो याद है, जिसमें मुझे रिजेक्ट कर दिया गया था। मैं बहुत रोई, तब मेरी मां ने कहा एक दिन तू सलमान के साथ काम करेगी। तो मैं यहां हूं।’

