माफिया अतीक के बेटे असद का गुरूवार को यूपी एसटीएफ टीम ने एनकाउंटर कर दिया गया जिसके बाद अतीक के पारिवारिक रिश्तेदार असद का शव लेने झांसी लेने के लिए जाने वाले थे लेकिन बीच रास्ते में असद के नाना हारून और मौसा उस्मान रूक गए और उन्होंने कहा पुलिस उन पर भी इस मामले में शिकंजा कस सकती है। वहीं गुलाम शूटर का भी गुरूवार को असद के साथ एनकाउंटर कर दिया गया था। मौत के बाद उसके परिवार वालों ने मना कर दिया था कि वो उसका शव नहीं लेंगे।
प्रयागराज पुलिस अब असद के शव को खुद ही झांसी से मंगवाएगी। असद का शव झांसी से दोपहर के वक्त भेजा जाएगा। असद के शव को प्रयागराज पुलिस यहां रिसीव करेगी। प्रयागराज पुलिस ने असद के नाना और मौसा से भी इस बारे में संपर्क किया है। दोनों से कहा गया है कि वह अब झांसी जाने की कोशिश ना करें। असद का शव उन्हें प्रयागराज में ही सुपुर्द कर दिया जाएगा। रात के वक्त कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में असद का अंतिम संस्कार हो सकता है।
असद को उसके दादा की कब्र के नजदीक ही दफनाए जाने की तैयारी है। प्रयागराज पुलिस ने असद के ननिहाल वालों को यह भरोसा दिलाया है कि जो भी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होंगे उन्हें बेवजह कतई परेशान नहीं किया जाएगा। वहीं माफिया अतीक अपने बेटे को आखिरी बार देखना चाहता था, अपने बेटे को दफनाना चहता था लेकिन अब उसकी ये हसरत भी पूरी नहीं हो पाएगी क्योंकि कोर्ट ने अतीक को इसकी इजाजत देने के लिए मना कर दिया है।
जिस माफिया अतीक की कभी तूती बोला करती थी योगी के राज में आज वो टूट गया है बिखर गया लेकिन वो कहते हैं ना कि जैसा जैसा बोओगे वैसा काटोगे! असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद उमेश पाल के घर वालों को राहत मिली है और न्याय मिला है। गुरूवार को उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने इस एनकाउंटर के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम योगी का धन्यवाद किया। उमेश पाल की मां ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम योगी का ध्नयवाद किया और कहा उन्हें राज्य सरकार पर पूरा भरोसा है। असद उमेश पाल की हत्या में वांछित था। उमेश की मां ने कहा ये मेरे बेटे को श्रद्धाजंलि है।

