प्रयागराज का बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में गुरूवार को अतीक के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर कर दिया गया। अपने बेटे की एनकाउंटर खबर सुनकर अतीक कोर्ट में फूट फूट कर रोने लगा बुरी तरह से टूट गया। माफिया अतीक अपने बेटे को आखिरी बार देखना चाहता था, अपने बेटे को दफनाना चहता था लेकिन अब उसकी ये हसरत भी पूरी नहीं हो पाएगी क्योंकि कोर्ट ने अतीक को इसकी इजाजत देने के लिए मना कर दिया है।
पुलिस असद अहमद के शव को अतीक के रिश्तेदारों को सौंपेगी। असद का शव लेने उसके नाना हारुन और मौसा डॉ उस्मान झांसी जाएंगे। असद का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। जब माफिया अतीक अहमद कोर्ट रूम से बाहर निकला और उसे जब नैनी जेल ले जाया जा रहा था तब उस वक्त उसने कहा कि ”यह सब उसकी वजह से हुआ है।
अपने बेटे की मौत के बाद अतीक अहमद ने कबूल किया है कि सके पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सीधे संबंध हैं। 28 मार्च को अतीक अहमद को एक एमपी-एमएलए अदालत ने दोषी ठहराया और अब मृत उमेश पाल के अपहरण मामले में कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई
असद का एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अतीक के परिवार में दहशत का माहौल बन गया है। उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकती है। शाइस्ता परवीन अगले 24 घंटे में पुलिस में सरेंडर कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक शाइस्ता अपने मृत बेटे असद का अंतिम बार चेहरा देखना चाहती है। इसलिए वह जल्द ही पुलिस में सरेंडर कर सकती है।

