प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के आरोपी माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद को आज यूपी एसटीएफ ने झाँसी में हुए मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान फरार चल रहे शूटर गुलाम मोहम्मद भी मारा गया। बेटे असद अहमद के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर सुनते ही माफिया अतीक की तबीयत प्रयागराज स्थित कोर्ट रूम में ही बिगड़ गई। वह पहले खूब फुट फुट कर, फफक फफक कर रोया और फिर चक्कर खाकर गिर पड़ा। अतीक का भाई अशरफ भी शांत होकर खड़ा था। माफिया अतीक की आँखों से आंसू बह रहे थे।
माफिया अतीक बोला – सब मेरी वजह से हुआ
इसके बाद जब माफिया अतीक अहमद कोर्ट रूम से बाहर निकला और उसे जब नैनी जेल ले जाया जा रहा था तब उस वक्त उसने कहा कि ”यह सब उसकी वजह से हुआ है। उसने अपनी इच्क्षा जाहिर करते हुए कहा कि वह अपने दिवंगत बेटे असद की मिट्टी में जाना चाहता है। इसकी व्यवस्था कराई जाए।
गौरतलब है कि असद का एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अतीक के परिवार में दहशत का माहौल बन गया है। उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकती है। शाइस्ता परवीन अगले 24 घंटे में पुलिस में सरेंडर कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक शाइस्ता अपने मृत बेटे असद का अंतिम बार चेहरा देखना चाहती है। इसलिए वह जल्द ही पुलिस में सरेंडर कर सकती है।
बेटे के अंतिम संस्कार से पहले कर सकती है सरेंडर
संभावना है कि अतीक के बेटे असद का अंतिम संस्कार कल शाम को प्रयागराज में किया जा सकता है। संभावना है कि अतीक के बेटे असद का अंतिम संस्कार कल शाम को प्रयागराज में किया जा सकता है। इससे पहले ही शाइस्ता सरेंडर करने की फ़िराक़ में है। हालाँकि शाइस्ता पुलिस के बजाय कोर्ट में भी सरेंडर कर सकती है लेकिन वह प्रक्रिया काफी लंबा है। उसमे अधिक समय लग जाएगा इसलिए शाइस्ता पुलिस में ही सरेंडर करना चाहेगी।

