प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का झाँसी में एनकाउंटर कर दिया है। असद के साथ एक और आरोपी गुलाम को भी एनकाउंटर में मार गिराया गया है। बता दे कि दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे और दोनों ऊपर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दरअसल, झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम ने दोनों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। अभियान के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और इसी मुठभेड़ में दोनों मारे गए। दोनों के पास से विदेशी हथियार भी बरामद किए गए है।
वहीं प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी है। मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की प्रशंसा की है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडे माफिया और अपराधियों को खत्म करेंगे।

