माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ को हाल ही में बरेली एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते वक्त तबीयत बिगड़ गई थी। उसका रक्तचाप कम हो गया था और धड़कन तेज हो गई थी। अशरफ की तबीयत बिगड़ने के बाद पेशी टल गई थी। अब उसकी पेशी 17 अप्रैल को होगी।
जेल अधिकारियों ने सोच विचार करने के बाद फैसला किया है कि अब 17 अप्रैल को अशरफ की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अशरफ की जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई जाएगी। बता दें कि अशरफ के वकील भी उसे जेल से बाहर ले जाने का विरोध कर चुके है।
गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ करीब ढाई साल से बरेली जेल में बंद है। प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के तार माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से भी जुड़े मिले हैं। उससे शूटरों की मुलाकात और यहीं हत्या की योजना बनाने की बात भी सामने आई थी।

