बॉलीवुड के दबंग खान को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है लेकिन इस बार तो हदें बिल्कुल पार हो गईं जब धमकी देने वाले ने तारीख का भी ऐलान कर दिया है। जहां भाईजान ने अपनी अपकमिंग फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” का 10 अप्रैल को ट्रेलर लॉन्च किया तो एक अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल कर के सलमान को मारने की धमकी दी और कहा 30 अप्रैल को दबंग खान का खत्म कर दूंगा।
बता दें सलमान खान को जान से मारने का ये कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में 10 अप्रैल की रात किया गया जिसके बाद पुलिस चौकन्ना हो गई और पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जिस शख्स ने बॉलीवुड के भाईजान को जाने से मारने की धमकी दी है वो इतना बेखौफ है कि उसने कॉल पर अपना नाम और लोकेशन भी बता दिया। कॉलर ने अपना नाम गौरक्षक रॉकी भाई बताया और लोकेशन जोधपुर बताई। अब आप सोच सकते हैं कि बिना डरे उसने अपना नाम लोकेशन तक पुलिस कंट्रोल तक को बता दिया।
ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हो 18 मार्च को भाईजान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था जिसमें एक्टर से बात करने की बात कही गई थी। मेल में लिखा था गोल्डी बरार को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है। इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना। अगर मैटर बंद करना है तो बात करा दो या मामले को फेस टू फेस खत्म करना है तो वो भी बता दो। अभी टाइम रहते है बता दिया है लेकिन अगली बार सीधा झटका ही दे देंगे।
बॉलीवुड के दबंग खान काले हिरण को मारने को लेकर पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के निशाने पर हैं। साल 2019 में बिश्नोई ने अपने करीबी साथी संपत नेहरा के साथ सलमान खान के आपार्टमेंट गैलेक्सी की रेकी भी थी लेकिन सफल नहीं हो पाया था लेकिन गैंगस्टर ने अपने मंसूबे को पूरा करने की कोशिश नहीं छोड़ी और गोल्डी बराड़ के कहने पर उसने शूटरों को बॉलीवुड के भाईजान के पीछे लगा दिया और उनसे सलमान खान के फॉर्म हाउस के रेकी करवाई। इतना ही नहीं गैंगस्टर के कहने पर शूटरों ने सलमान खान के फॉर्म हाउस के गार्ड को दोस्त बना लिया था और एक्टर के हर मूवमेंट पर शूटरों ने नजर रखी थी लेकिन टाइट सुरक्षा की वजह से उनके सारे मनसूबे फेल हो गए।
हाल ही में सलमान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया, जहां उनसे उन्हें मिल रही धमकियों के बारे में पूछा गया। एक रिपोर्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान से पूछा, “सलमान सर, आप पूरे इंडिया के भाईजान हैं। आपको जो धमकियां मिलती हैं, इस्तेमाल आप कैसे देखते हैं?” सुपरस्टार ने कहा, “पूरे भारत के भाईजान नहीं है, किसी के जान भी है। बहुत सारे की जान भी है। भाईजान उनके लिए है जो भाई है और उनके लिए है जैसे हम बहन बनाना चाहते हैं।” सलमान के इस जवाब से ये बात साफ हो गई थी कि उनपर इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है वो इस मामले को लेकर बिल्कुल कूल माइंडेड हैं।

