आजकल देश के बड़े बड़े दिग्गज नेताओं को जान से मारने की धमकी मिल रही है। अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली जिसके बाद महाराष्ट्र की पुलिस तुंरत एक्टिव हुई। एक कॉलर ने महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया और कहा कि मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूँगा और इतना कहकर उसने फ़ोन कट कर दिया।
इस धमकी के बाद तो महाराष्ट्र पुलिस तो जैसे हक्की बक्की रह गई और तुरंत इस मामले में एक्टिव होते हुए उसने कॉलर की पूरी डिटेल को ट्रेस किया और पता लगा ये धमकी भरा कॉल पुणे से किया गया था जिसके बाद तुरंत महाराष्ट्र पुलिस पुणे पहुंची और कॉलर को धर दबोचा।
पुलिस ने शख्स से पूछताछ की तो कॉलर ने बताया कि वो शराब के नशे में था उसे होश नहीं था कि वो क्या कर रहा है। सीएम शिंदे को धमकी देने वाले का नाम राजेश आगावने है, उसे पुणे के वारजे इलाके से हिरासत में लिया गया। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी नेता को धमकी मिली हो इससे पहले कई नेताओं को धमकी भरे कॉल, लेटर मिलें हैं लेकिन अलर्ट मोड पर बने रहने से कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी थी।

