उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव की शुरूआत मंगलवार से होने वाली है और दो चरणों में यूपी के 75 जिलों में चुनाव संपन्न कराएं जाएंगे। पहले चरण में 37 जिले और दूसरे चरण में 38 जिले में मतदान कराएं जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
निकाय चुनाव में सबसे पहले 9 मंडलों के 37 जिलों में नामांकन होंगे और डीएम तय करेंगे प्रत्याशी के साथ जाने वाली संख्या, साथ ही अधिकांश नामांकन नगर निगम मुख्यालय में जमा होंगे। चलिए बताते हैं आपको 9 मंडलों के पहले चरण के 37 जिलों में कहां नामांकन भरे जाएंगे। शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में होगा नामांकन दाखिल।
नामांकन सही तरह से हो सके इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था एकदम टाइट की हुई। जहां जहां नामांकन भरे जाने हैं वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग की सुरक्षा व्यवस्था एकदम चाकचौबंध की हुई है।

