महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल की हवा खा रहा है लेकिन जेल से भी बैठे बैठे वो अपनी लेडी लव के लिए लव लेटर लिखकर अपनी फीलिंग बयान करते हुए लिखा- “मेरी बेबी, मेरी बोम्मा, जैकलीन बेबी ईस्टर की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह साल के आपके पसंदीदा त्योहारों में से एक है और आपको ईस्टर एग्स बहुत पसंद है।” इसके अलावा सुकेश ने ये भी कहा कि वह उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं।

सुकेश ने लेटर में आगे लिखते हुए जैकलीन की जमकर तारीफ की कहा इस दुनिया में तुमसे खूबसूरत और कोई नहीं मेरी बनी रेबिट। “आई लव यू मेरी बेबी” तुम और मैं हमेशा से एक दूसरे के लिए आने के लिए बने थे मेरी फॉरएवर। माना कि अभी समय हमारे खिलाफ तल रहा लेकिन ये मुश्किल की घड़ी जल्द बीत जाएगी और हम साथ होंगे।
सुकेश ने जैकलीन को एक गाने के जरिए याद करते लेटर में लिखा- “जब मैंने ‘तू मिले, दिल खिले और जीने को क्या चाहिए’ के नए वर्जन को सुना तो मुझे तुम्हारी याद आ रही थी। ये पहली बार नहीं है जब महाठग सुकेश ने जैकलीन के लिए लेटर लिखा हो इससे पहले भी उसने अपने ही बर्थडे पर लेटर लिखते हुए अपना इश्क जाहिर किया था और लिखा था- वो जेल में उन्हें काफी मिस कर रहा है और उनसे बेहद प्यार करता है।
लेटर में सुकेश ने ये भी लिखा था- माई बेबी जैकलीन, मेरी बोम्मा, अपने बर्थडे पर मैंने तुम्हें बहुत ज्यादा मिस किया। मैंने अपने आसपास तुम्हारी एनर्जी को मिस किया। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं यह जानता हूं कि तुम्हारा प्यार मेरे लिए कभी खत्म नहीं होने वाला है। मैं ये भी जानता हूं कि तुम्हारे खुबसूरत दिल में क्या है। मुझे किसी प्रूफ की जरूरत नहीं है, मेरे लिए इतना ही काफी है बेबी।

‘तुम जानती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं। मेरे जीवन में तुम्हारा प्यार और तुम्हारी मौजूदगी मेरे लिए बेस्ट गिफ्ट है। लव यू माई बेबी, अपना दिल देने के लिए शुक्रिया। अपने समर्थकों और परिवार को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने जन्मदिन पर मुझे बधाई दी। मुझे बधाई पत्र मिले, इसलिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। धन्यवाद , सुकेश चंद्रशेखर।’ इससे पहले भी महाठग ने जैकलीन को होली पर भी याद करते हुए प्यार रा लेटर लिखते हुए होली की शुभकामनाएं दी थीं।

