देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को हरी झंडी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आज योजना के खिलाफ दायर दो याचिका को ख़ारिज कर दिया है। दरअसल, अग्निपथ योजना के खिलाफ राजधानी दिल्ली की हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर उसे रद्द करने की मांग की गयी थी लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को बरकरार रखा। इसके बाद याचिकाकर्त्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। आज सर्वोच्य न्यायालय ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ योजना पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि ‘क्षमा करें, हम हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहेंगे। हाईकोर्ट ने सभी पहलुओं पर विचार किया था। बहरहाल अग्निपथ योजना के आने से पहले एयरफोर्स में नियुक्ति के लिए इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने को तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 17 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

