भारत में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड के आंकड़े जारी किए जिसमें दो दिनों की कोविड संख्या के नए मामले 50 हजार से ज्यादा दर्ज किए गए। सोमवार को देश में कोरोना के आंकड़े 5 हजार 880 नए केस दर्ज किए गए और 14 लोंगो की मौत भी दर्ज की गईं हैं और एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 35 हजार 199 पहुंच गई है।
भारत के इन राज्यों में कोरोना की स्थिति काफी चिंताजनक है, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में कोरोना के केसों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बात की जाए आंकड़ो की तो बीते 24 घंटे में 1799 नए केस केरल में दर्ज किए गए हैं, वहीं महाराष्ट्र में 788 नए मामले दर्ज किए गए हैं, देश की राजधानी दिल्ली में 755 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने की सलाह दी गई है। बता दें पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक भी की थी और सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी थी। कोरोना के बढ़ते आंकड़ो को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मॉकड्रिल भी आयोजित कर दी है।

