देश के सियासी माहौल काफी गरमाया हुआ है। साल 2024 के चुनाव को लेकर भाजपा अपना सियासी सिक्का अब दक्षिण की तरफ अजमाने लगी है। पीएम मोदी रविवार को कर्नाटक के के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी का आनंद भी लिया और हाथी को गन्ना भी खिलाया।
इस दौरान पीएम मोदी अलग लुक में दिखे जंगल सफारी के लिए उन्होंने खाकी रंग के पेंट के साथ प्रिंटेड टी शर्ट पहनी हुई थी। काले रंग की टोपी और काले रंग के जूते भी पहने हुए थे। पीएम की इस लुक में तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वो हाथ में हाफ जैकेट लिए भी नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी आज बांदीपुर नेशनल पार्क में इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ करेंगे।इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) दुनिया की सात प्रमुख बड़ी बिल्लियों यानि बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता के संरक्षण एवं सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगा।
PM @narendramodi is on the way to the Bandipur and Mudumalai Tiger Reserves. pic.twitter.com/tpPYgnoahl
— PMO India (@PMOIndia) April 9, 2023
प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 2022 की जनगणना के आधार पर बाघों की आबादी का नवीनतम आंकड़ा जारी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बांदीपुर टाइगर रिजर्व में संरक्षण के प्रयासों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करेंगे। अब आप तो जानते हैं कि सियासत बिना वॉर , बिना मसाले के कैसे खत्म हो सकती है। ठीक ऐसा ही हुआ पीएम मोदी के दक्षिण दौरे को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के ऊपर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री भले ही सुर्खियां बटोर लें, लेकिन हकीकत इसके उलट है।
जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा, ”आज PM बांदीपुर में 50 साल पहले लॉन्च हुए प्रोजेक्ट टाइगर का पूरा क्रेडिट लेंगे. वह खूब तमाशा करेंगे, जबकि पर्यावरण, जंगल, वन्य जीव एवं वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों की रक्षा के लिए बनाए गए सभी कानून ध्वस्त किए जा रहे हैं। वह भले ही सुर्खियां बटोर लें, लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट है।”

