बिग बॉस शो वैसे तो एक controversial शो रहा है लेकिन इस शो में कई कंटेस्टेन्ट ऐसे भी रहें हैं जिनको प्यार भी हुआ हालांकि शो के बाद कई लोंगो का इश्क सफल नहीं हुआ और राहें अलग भी हुईं लेकिन शो के 15वें सीजन में एक कपल के बीच प्यार हुआ और शो के बाद भी वो अब भी साथ हैं अब आप समझ गए होंगे कि हम किस कपल की बात करें हैं अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कौन है वो कपल जिसका प्या बिग-बॉस शो के बाद और भी ज्यादा परवान चढ़ता जा रहा है। वो कपल और कोई नहीं तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हैं।
तेजा और करण का प्यार बिग-बॉस शो के बाद से और भी ज्यादा परवान चढ़ रहा है, दोनों कपल सोशल मीडिया पर Tejran के नाम से फेमस हैं। दोनों को टीवी का मोस्ट क्यूट कपल कहा जाता है, बीते दिन तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा पिंकविला स्टाइल आईकन अवॉर्ड्स में साथ पहुंचे और सारी लाइमलाइट बटोर ली। मीडिया के सामने दोनों ने एक साथ जमकर पोज भी दिए। इस बीच करण को तेजा पर इतना प्यार आया कि उन्होनें तेजा को कैमरे के सामने ही किस कर लिया।
करण कुंद्रा की किस देखकर वहां मौजूद पैपराजियों ने कहा, “कर दो कर दो एक बार और कर दो।” दोनों का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि बता दें ये पहला मौका नहीं जब करण तेजा के प्यार में डूबे हो और उन्हें कैमरे के सामने किस किया इससे पहले जब वो colors चैनल पर डांस दीवाने जूनियर्स (Dance Deewane Juniors) को होस्ट करते थे तब तेजा ने एक एपिसोड में करण को सरप्राइज देकर प्यार का इजहार किया था और करण ने तेजा को किस किया था।
दोनों कपल एक दूसरे को स्वीट नाम से बुलाता है। तेजा के गाल गोल मटोल और क्यूट हैं तो करण उन्हें लड्डू बोलते हैं(Karan Call Teja by nick name laddoo) और तेजा करण को सनी(K Kundra Nick Name call be teja is Sunny) बोलती हैं। अब बात की जाए दोनों कुंद्रा पिंकविला स्टाइल आईकन अवॉर्ड्स के लुक की तो तेजस्वी ने सफेद रंग के शिमरी गाउन ब्लैक कटआउट लेयरिंग टॉप पहना हुआ था और सिल्वर पेयर ऑफ ईयररिंग और हेयरडू किया हुआ था। कुल मिलाकर दोंनो का लुक ने इवेंट में एक-दूसरे को अच्छी तरह से कॉम्पलिमेंट किया। फैंस दोनों के लुक को लेकर जमकर कमेंट्स कर रहें हैं और प्यार लुटा रहें हैं।
करण ने अपनी लेडी लव तेजा को मीडिया के सामने किस किया तो उनके फैंस तो जमकर दोनों के इस प्यार पर कमेंट्स कर रहें हैं लेकिन हेटर्स दोनों को पब्लिकी किस करने को लेकर ट्रोल भी कर रहें हैं और कह रहें हैं कि ये तो अलग ही क्रिंज लेवल पर जा रहा है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “फेम के भूखे। ये दोनों जोकर हमेशा की मुंह बनाते और किस करते दिखाई देते हैं।” अब आप तो जानते हैं जहां हेटर्स होते हैं वहीं प्यार करने वाले भी होते हैं कुछ चंद लोंगो की वजह से करण और तेजा पर फर्क नहीं पडने वाले क्योंकि हेटर से ज्यादा उनके चाहने वाले ज्यादा हैं।
एक यूजर ने करण कुंद्रा पर निशाना साधते हुए लिखा, “कैमरे के सामने किस करके क्या दिखाना चाहता ह भाई और कितनी लोकप्रियता चाहिए।” दूसरे यूजर ने लिखा, “ये करण कुंद्रा सारी गर्लफ्रेंड को ऐसे ही कंटेंट के लिए यूज करता है। पहले अनूषा और अब तेजस्वी।” तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा से अक्सर सवाल किया जाता है कि दोनों शादी कब करेंगे।
करण ने कुछ दिनों पहले अपने एक इंटरव्यू में यह तक कह दिया था कि उनका बस चले तो वह अभी तेजस्वी से शादी कर लें। कुछ समय पहले दोंनो को लेकर ऐसी भी अफवाह फैली थी कि तेजा और करण का ब्रेकअप हो गया है लेकिन दोंनो ने साथ आकर इन अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया था।

