देश में शनिवार यानि वीकेंड की सुबह खुशखबरी सामने लेकर आई CNG-PNG की कीमतों में बड़ी राहत मिली है। ये कीमतें अडानी टोटल गैस और महानगर गैसे ने की हैं। सीएनजी की कीमतों में 8 रूपये कम किए गए हैं और पीएनजी की कीमतों में 5 रुपये की कमी आई है।
अडानी टोटल गैस लिमिटेड (Adani Total Gas Limited) की ओर 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत में 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक की कटौती कर दी है। अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने शुक्रवार को 19 क्षेत्रों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतों में कमी का एलान किया था। नई दर को अपडेट कर दिया गया है। नेचुरल गैस की कीमतों में ये कमी 8 अप्रैल 2023 से प्रभावी हो गई है।
सरकार का कहना है कि नए फॉर्मूले से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 10 फीसदी तक की कमी आ जाएगी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बताया था कि घरेलू गैस की कीमतों को अब अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है। अब घरेलू गैस की कीमत भारतीय क्रूड बास्केट के दाम का 10 फीसदी होगी। इतना ही नहीं, अब सीएनजी और पीएनजी की कीमत हर महीने तय होगी।जबकि, पहले साल में दो बार यानी हर 6 महीने पर कीमतें तय की जाती थीं।
सीएनजी और पीएनजी की कटौती के बाद लेटेस्ट रेट की बात की जाए तो एमजीएल की ओर से सीएनजी की संशोधित कीमत 79 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी का प्राइस 49 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। इस कमी के साथ ही सीएनजी पेर्टोल से 49 फीसदी और डीजल से 16 फीसदी सस्ती हो चुकी है, जबकि घरेलू पीएनजी एलपीजी से 21 फीसदी सस्ती हो चुकी है।

