आईपीएल के 16वें सीजन का आज 10वां मैच लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम का यह तीसरा मैच है जबकि हैदराबाद मौजूदा सीजन में अपना दूसरा मैच खेल रही है। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 में से एक मैच जीते हैं जबकि एक में उसे मात मिली है वहीं हैदराबाद ने हार से शुरुआत की है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कप्तान एडेन मार्करम के जुड़ने से मजबूत हुई है। मार्करम पहले मैच में टीम के साथ नहीं थे।
हैदरबाद ने इस सीजन में अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। टीम को भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी में 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब मार्करम की वापसी के साथ ही टीम का हौंसला बढ़ सकता है। वही केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ की टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत रही थी। उसने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया था, हालांकि इसके बाद उसे दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रनों से मात दी थी। इस मैच में दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन :-
मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, वॉशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक और आदिल रशीद
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन :-
केएल राहुल (कप्तान), माइन मायर्स, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई.

