देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की और कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई। बैठक में कोविड टेस्टिंग एवं जीनोम सीक्वेंसिंग नियमों के पालन का प्रसार बढ़ाने पर बात हुई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में कहा कि हमें सावधान रहने की जरूरत है लेकिन बिना अनावश्यक जो कोरोना को लेकर लोंगो के मन में डर बैठाया जा रहा है उसे फैलाने से रोकना होगा। मांडविया ने सभी स्वास्थ्य मंत्रियों से निवेदन किया कि वो अपने राज्यों में कोविड की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर समीक्षा बैठक करें।
देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों एवं UTs के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान कोविड टेस्टिंग एवं जीनोम सीक्वेंसिंग के साथ कोविड नियमों के पालन का प्रसार बढ़ाने पर बात हुई।
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) April 7, 2023
हमें सतर्क रहना है और अनावश्यक भय नहीं फैलाना है। pic.twitter.com/vSmOV9qr80
इस दौरान उन्होंने 10 व 11 अप्रैल को पूरे देश में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल (Mock Drill) कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को भी अस्पतालों का दौरा करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार बैठक में केंद्र स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों को कहा कि वो अपने स्तर पर तैयारियों को पुख्ता करें और लोंगो के बीच जागरूकता फैलाएं कि वो ढिलाई करने से बचें। कोरोना के नियम जो पहले लोग फॉलो कर रहे थे मास्क लगाना वो प्रोटोकॉल फॉलो करें जिससे देश को कोरोना के संकट से बचाया जा सके।

