बॉलीवुड हो या कोई और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री जैसी दिखती है वैसी होती नहीं है चमचमाती और सपने पूरे करने के साथ इसके पीछे की हकीकत बेहद ही काली है। अब आप सोच रहें होंगे इसमें नई बात क्या की हमने दरअसल अभी हाल ही में भोजपुरी की काफी फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया था। अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है भोजपुरी सिंगर समर सिंह को बीती रात गाजियाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह पर आरोप लगाया था कि उसने ही मेरी बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
एक्ट्रेस की मौत के बाद से सिंगर समर सिंह फरार चल रहा था। पुलिस पूरे मामले को लेकर तेजी से जांच कर रही है। आकांक्षा की मां ने समर पर ये भी आरोप लगाया है कि वो उनकी बेटी को ब्लैकमेल करता था वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली थी। कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में आकांक्षा ने उंचाइयों की बुलंदिया छू ली थी लेकिन वो कहते हैं ना आज का समय इतना खराब है कि लोगों की सफलता पर जलने वाले लोग भी जल्दी पैदा हो जाते हैं और सफलता पाने वाले इंसान को पीछे धकलने में जुट जाते हैं।
समर सिंह को आज गाजियाबाद की कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से ट्रांजिट रिमांड लेगी और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस उसे वाराणसी लेकर आएगी. समर सिंह को अभी नंदग्राम थाने में ही रखा गया है. आरोपी पिछले काफी समय से चार्म क्रिस्टल सोसाइटी में छुपा हुआ था, पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी. आकांक्षा की आत्महत्या के ग्यारह दिन बाद आरोपी समर सिंह की गिरफ्तार हुई है
आकांक्षा दुबे की मां ने बेटी की हत्या का शक जताते हुए सीएम योगी को निवेदन करते हुए कहा है कि समर सिंह ने मेरी बेटी की मौत की वजह है उसे फांसी हो जिससे मेरी बेटी को न्याय मिल सके। एक्ट्रेस की मां ने कहा कि मेरी बेटी ऐसे आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती उसे संजय सिंह और समर सिंह ने मिलकर मारा है। मेरी बेटी ने मुझे बताया था कि दोनों उसे मिलक टॉर्चर भी करते थे।
पुलिस रिलेशनशिप एंगल थ्योरी को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आकांक्षा और समर सिंह लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ होगा, जिसकी वजह से आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई होंगी और सुसाइड किया होगा। पुलिस के अधिकारी का ये भी कहना है कि आकांक्षा सुसाइड करने से पहले समर के साथ पार्टी में गईं थीं। 25 मार्च को जब एक्ट्रेस पार्टी के लिए निकलीं तो काफी खुश थीं तो पार्टी में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से आकांक्षा ने इतना बड़ा आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया इसको लेकर हम जांच में जुटे हुए हैं।
आकांक्षा सबसे ज्यादा फेम में तब आईं जब उनकी वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म टिक-टॉक पर धूम मचाने लगीं। इंस्टाग्राम पर आकांक्षा के 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आकांक्षा की लाइफ में एक टर्निंग प्वाइंट भी आया जब साल 2018 में उन्होनें आशी तिवारी के साथ कई फिल्मों में काम किया, लेकिन इसके बावजूद वह कामयाबी नहीं मिली, जिसकी उन्हें चाहत थीं और एक्ट्रेस डिप्रेशन में आ गईं थी और इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था लेकिन मां के समझाने के बाद उन्होनें वापसी इंडस्ट्री में कदम रखा और धूम मचाई।

