हनुमान जयंती के मौके पर आज कुछ अराजकतत्वों ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में माहौल बिगाड़ने का भरपूर प्रयास किया। अराजकतत्वों ने भगवान महावीर और तीन अन्य देवी – देवताओं की मूर्ति को तोड़कर जिले का माहौल बिगाड़ने का कोशिश किया। बता दें कि आगरा जनपद के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित हाथरस रोड पर स्थापित मंदिर में इस घटना को अंजाम दिया गया है।
बता दें कि आज जब भक्त हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली के दर्शन को पहुंचे तो वहां उन्हें खंडित मूर्तियां मिली। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो फुटेज में बुधवार की रात 11:30 बजे के करीब एक युवक डंडे से मूर्तियों को तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में युवक का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।
बात दें कि स्थानीय लोगों ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन मूर्तियों को खंडित करना एक सोची समझी साजिश है। साजिश के तहत ही मूर्तियों को खंडित किया गया है ताकि क्षेत्र और जिले का माहौल बिगड़ सके। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सहायक पुलिस उपायुक्त (एसीपी) आरके सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

