भारत के लिए मध्यक्रम में खेलने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट से अभी तक उबर नहीं पाए है। इस वजह से वह इस बार आईपीएल में भी भाग नहीं ले पाए है। बता दें कि श्रेयस अय्यर कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान है। उनकी अनुपस्थिति में नीतीश राणा टीम की कमान संभाल रहे है। ऐसा अनुमान लगाया गया था कि आईपीएल के दूसरे भाग में अय्यर टीम से जुड़ सकते है मगर उनकी स्थिति देखकर यह संभव होता नहीं नजर आ रहा। वह आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो सकते है। एक स्पोर्ट्स चैनल के अनुसार श्रेयस अय्यर आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से भी बाहर हो जाएंगे, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड के लंदन में द ओवल में खेला जाएगा।
गौरतलब है कि अय्यर ने अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के दौरान अपनी पीठ के निचले हिस्से में सूजन की शिकायत की और वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। वह बार बार पीठ की चोट से उबर नहीं पाए और अंत में वह अब सर्जरी कराएंगे जो उन्हें कम से कम तीन महीने के लिए मैदान से दूर रखेगी। बता दें कि अय्यर बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं।

