इंडियन आइडल-13 के विजेता ऋषि सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि इंडियन आइडल-13 के विजेता ऋषि सिंह ने आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री से उनके कार्यालय लोक भवन में शिष्टाचार भेट किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने ऋषि सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना की है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेता हर्षवर्धन सिंह भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि ऋषि सिंह अयोध्या जिला के रहने वाले हैं। उन्होंने इंडियन आइडल-13 (गायन प्रतियोगिता) में खिताब जीता है। ऋषि सिंह को ख़िताब जितने पर 25 लाख रुपये का चेक और एक कार भी दी गई है। ऋषि शुरुआत से ही सबके पसंदीदा रहे हैं। ऋषि सिंह क्रिकेट दुनिया के बादशाह और रन मशीन विराट कोहली के भी पसंदीदा गायक है। बता दें कि आज विराट कोहली सोशल मीडिया पर जिन 255 लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें से एक ऋषि सिंह भी है।

