दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की जमान याचिका पर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज यानी बुधवार को सुनवाई होगी। बता दें कि सिसोदिया अभी ED की कस्टडी में हैं। वहीं अब खबरें आ रही है कि सिसोदिया के मोबाइल से मिले डेटा की भी ED जांच कर रही है। बता दें कि ED ने कोर्ट में कहा था कि LG ने जब इस मामले की शिकायत की तो सिसोदिया ने अपना फोन बदलव दिया था, लेकिन अब एजेंसी ने उनके मोबाइल डेटा को फिर से निकाल लिया है।
जिसके बाद अब ED उनके ईमेल और मोबाइल फोन से निकाले गए डेटा का एनालिसिस कर रही है। इसके अलावा ED ने कहा कि अभी हमें सिसोदिया से और सवाल पूछने हैं। आपको बता दें कि ED के वकील जोहैब हुसैन ने कहा था कि सिसोदिया के असिस्टेंट विजय नायर इस पूरी साजिश को कोऑर्डिनेट कर रहे थे, उन्होंने कहा कि इस घोटाले में सरकारी तंत्र, बिचौलिये और कई अन्य लोग भी शामिल हैं।
इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि ये साजिश नायर, सिसोदिया, तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता और कई दूसरे लोगों ने मिलकर रची। बता दें कि इस मामले में 219 करोड़ रुपए के मनी ट्रेल का भी पता चला है। वहीं एक तरफ सिसोदिया के वकील का कहना है कि ED ने पूर्व डिप्टी CM के खिलाफ किसी क्राइम का जिक्र नहीं किया है। एजेंसी को बताना होगा कि प्रोसीड ऑफ क्राइम क्या हुआ इसके अलावा उन्होंने कहा कि कन्फ्रंट कराने के लिए हिरासत की जरूरत नहीं होती।
जब CBI मामले में पूछताछ कर चुकी है तो ED को पूछताछ करने की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि ED अब CBI की प्रॉक्सी एजेंसी के रूप में काम कर रही है। तो वहीं ऐसा माना जा रहा है कि जब तक मीनष सिसोदिया के फोन की पूरी तरह से जांच नहीं हो जाएगी तब-तक मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने में मुश्किल हो सकती है।

