रामनवमी के दिन बिहार के सासाराम, बिहार शरीफ में औप बिहार के नालंदा में हुई जबरदस्त हिंसा के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है विपक्ष लगातार सीएम नीतीश कुमार को घेरे हुए और लगातार हमलावर होता विपक्ष नीतीश कुमार की ये बड़ी लपारवाही है। पब्लिक को कितना नुकसान झेलना पड़ा, लोग घायल हुए, एक व्यक्ति की मौत हो गई लेकिन समय रहते चीजें अंडरकंट्रोल करने में सीएम नीतीश असफल रहें।
अब सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षियों को जवाब देते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि साजिश के तहत बिहार में हिंसा कराई गई है। जल्द ही हिंसा का सच सामने आएगा. सीएम ने कहा कि 2 लोग बिहार में इधर उधर कर रहे हैं।
सीएम ने राजधानी पटना में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में अब हर तरफ शांति है. हम दोनों जगहों (नालंदा और रोहतास) की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन असफल नहीं था, कुछ लोगों ने साजिश के तहत जानबूझकर यह अशांति पैदा की है।
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि AIMIM क्या चीज है। केंद्र में सत्ताधारी दल का एजेंट है, कहां का रहने वाला है, उसकी कितनी खबर छपती है। हमसे तो मिलना चाहते थे लेकिन हमने मना कर दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के बयानों पर सीएम ने कहा कि सुशील मोदी को तो बोलना ही है, नहीं बोलेंगे तो उनको निकाल ही देंगे।
दऱअसल ओवैसी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा, ‘जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो उसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जानते थे कि नालंदा एक संवेदनशील जिला है, फिर भी वहां अशांति हुई। उन्हें कोई पछतावा नहीं है, उन्होंने कल इफ्तार में भी शिरकत की थी। सीएम नीतीश और तेजस्वी राज्य में मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं।’
ओवैसी ने आगे कहा, ‘बरसों से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार इसे रोक नहीं पाए हैं। मैं नीतीश कुमार और राजद सरकार के व्यवहार की निंदा करता हूं कि वे इस मदरसे को जलाने और मस्जिद पर हमले को रोकने में पूरी तरह विफल रहे हैं। इसके अलावा, बिहार में मुसलमानों की संपत्तियों को टारगेट करके जलाया गया था।’
नालंदा और रोहतास में शांति और कानून व्यवस्था की बात दोहराते हुए सीएम ने कहा कि हमने तो नालंदा में बहुत काम कराया है। कुछ खास नहीं है, सब कुछ नार्मल है। बिहार शरीफ में जिसने गड़बड़ी की है, उन सभी का पता चलेगा। कहीं कुछ है ही नहीं, अंदर से ही गड़बड़ की है।
मुख्यमंत्री ने कहा- सभी अधिकारी लगे हुए हैं। हर एक घर में जांच की जा रही है, कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा। यह सब(दंगा) जानबुझकर किया गया है। बिहारशरीफ में जो धंधा किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा। जांच चल रही है, 2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं।

