हमारे देश का संविधान काफी लचीला है सबको सामान अधिकार मिलें हुए हैं, सबको स्वतंत्र रूप से खाने पहनने की आज़ादी है लेकिन इसका मतलब ये नही है कि हम बेशर्मी और फूहड़पनती पर उतर आएं। दिल्ली की मेट्रो में एक लड़की के फूहड़ कपड़ो ने सोशल मीडिया पर सोमवार से जंग छेड़ दी है। कुछ लोंगो ने लड़की के खिलाफ विरोध करते हुए अपनी राय रखते हुए कहा कि इस तरह के फूहड़ कपड़े देश में अश्लीलता फैलाने का काम कर रहें हैं तो कुछ लोग पक्ष में बोलकर ये कह रहें देश के संविधान में स्वंतत्र रूप से जीने का अधिकार है और हमारा देश एक स्वतंत्र देश है।
हालांकि ये भी लोग कह रहें हैं कि अगर लड़की के अश्लील कपड़ो को लेकर विरोध हो रहा है तो उसकी मर्जी के खिलाफ जो फोटो औप वीडियो बनाए गए और देशभर में वायरल किए गए क्या वो ठीक है उस पर आखिर क्यों विरोध नहीं किया जा रहा है। वहीं जमकर बवाल के बाद अब लड़की ने भी प्रतिक्रिया दी है। लड़की का नाम रिदम छनाना है। रिदम ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, “अगर मेरे छोटे कपड़े पहनने से परेशानी है तो उनसे भी होनी चाहिए जो मेरी वीडियो बना रहे हैं। मैं किस तरह के कपड़े पहनना चाहती हूं इसकी मुझे पूरी आजादी है। मैं ये पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रही हूं न ही फेमस होने के लिए।”
वहीं देश के संविधान में आईपीसी की धारा-292 अश्लील कानून को लेकर कहा गया है कि कोई भी अश्लील सामग्री की बिक्री/वितरण/प्रकाशन पर रोक लगाती है। यह धारा आईपीसी में ऑब्सीन की परिभाषा भी देता है। इस धारा के अनुसार, “कोई किताब, पैम्फलेट, पेपर राइटिंग, ड्रॉइंग, पेंटिंग, प्रतिनिधित्व, आकृति या कोई अन्य वस्तु तब अश्लील मानी जाएगी, जब वह कामोत्तेजक है या कामुक व्यक्तियों के लिए रूचिकर हो, या उस सामग्री को देखने, पढ़ने या सुनने वाले व्यक्तियों को दुराचारी और भ्रष्ट बनाए।
मेट्रो में बिकनी पहनने पर आईपीसी की धारा 294 लागू हो सकती है, जो अश्लील कृत्योंके लिए सजा तय करती है। वहीं डीएमआरसी के नियम के अनुसार इस तरह की अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ मेट्रो अधिनियम की धारा 59 के तहत 500 रुपये के जुर्माना और साथ में दंड का प्रावधान है। सोशल मीडिया पर लगातार सोमवार से शॉर्ट ड्रेस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, कुछ यूजर ने छोटे कपड़े पहनने वाली लड़की की तुलना उर्फी जावेद से कर डाली। महिला सुरक्षा ने गोपनीयता का उल्लंघन की बात कह कर नारीवादियों ने इस लड़की का वीडियो शेयर करने वाले शख्स का अकाउंट ब्लॉक करवा दिया है।

