बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अपने बयान को लेकर एक बार फस गए हैं और उनपर मुंबई पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। आस्था में विश्वास रखने वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने लोंगो की आस्था पर ही प्रहार कर दिया। बागेश्वर बाबा ने बयान देते हुए कहा था कि साईं बाबा कोई भगवान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि साईं बाबा संत और फकीर हो सकते हैं।लेकिन भगवान नहीं हो सकते हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में शंकराचार्य का सबसे बड़ा स्थान है।उन्होंने साईं बाबा को देवताओं का स्थान नहीं दिया है।उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा था कि गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता। इस विवादित बयान के बाद बवाल मच गया इसके बाद उद्धव बालासाहेब ठाकरे की युवा सेना के लोगों ने मुंबई में बांद्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है।बागेश्वर बाबा पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।युवा सेना के लोगों ने कहा कि बागेश्वर बाबा शिरडी साईं बाबा के भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
ये पहली बार नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री इस तरह के बयान से सुर्खियों में आए हो इससे पहले उन्होनें हिंदूराष्ट्र को लेकर खुले मन से अपनी बात रखने को लेकर कहा था कि जिन लोगों की शादी नहीं हुई है वे जल्द शादी करें और तीन से चार बच्चे पैदा करें जिनमें से एक बच्चा भगवान राम के काम के लिए होना चाहिए जिसके बाद सियासत में और देश में बवाल मच गया था।
इस पर उन्होनें सफाई पेश करते हुए कहा था कि कि में किसी धर्म को नीचा नहीं दिखाना चाहता में तो केवल अपने धर्म के लोगों को जोड़ने का काम रहा हूं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि अब किसी की जल रही है तो इसमें हम क्या करें। हम तो कुछ दिनों से मलहम लेकर चल रहे हैं। हमारा कहना है कि भैया आप आपनी जलन बरकरार रखो हम अपना जलवा बरकरार रखेंगे। अब राम की बात करन से किसी को टेंशन है. हिंदू राष्ट्र से किसी को टेंशन है तो इसमें हम क्या करें। जलन वाले लोग हार्ट अटैक की दवा खाएं।
एक तरफ तो बाबा बागेश्वर आस्था को लेकर जलने वाले लोंगो के मरहम लगाने को कहते हैं तो दूसरी तरफ लोंगो की आस्था के प्रति विवादित बयान देते हैं।

