एलन मस्क जब से ट्विटर के मालिक हुए तब से लगातार प्लैटफॉर्म पर बदलाव देखे गए अब उन्होनें ट्विटर में एक और बड़ा बदलाव किया है। इस बार मस्क ने ट्विटर का Logo ही बदल दिया। अब ट्विटर पर चिड़िया को उड़ा के कुत्ते का Logo लगा दिया है।
सोमवार की शाम ही ट्विटर का लोगो बदल गया इसके बाद लोंगो के मन में आने लगा कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है। यूजर्स आपस में ही सवाल करने लगे कि सभी को ट्विटर पर चिड़िया की जगह कुत्ता दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा। मस्क नए नए पैतरे अजमाने में माहिर हैं। कुत्ते के Logo को लेकर मस्क ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अब ट्विटर का ये नया लोगो होगा।
the new twitter logo is amazing pic.twitter.com/og7G30LZnj
— gaut (@0xgaut) April 3, 2023
मस्क ने सोमवार की देर रात ये बदलाव किया औप एक फोटो ट्विट की जिसमें एक डॉगी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और वह ट्रैफिक पुलिस को अपना लाइसेंस दिखा रहा है। स लाइसेंस में नीली चिड़िया (ट्विटर का पुराना लोगो) की फोटो है। जिसके बाद डॉगी ट्रैफिक पुलिस से कह रहा है, “ये पुरानी फोटो है” हालांकि ये पहली बार नहीं जब मस्क ने कोई नया पैतरा अपनाया हो। फरवरी में मस्क ने एक फटफफोटो शेयर कर के इस बात के संकेत दिया था कि आगे ट्विटर पर बदलाव देखने को मिलेगा।

मस्क ने फरवरी में एक फोटो शेयर किया था जिसमें उन्होनें अपने डॉगी फ्लोकी को ट्विटर का मालिक बताया था। कैप्शन में मस्क ने लिखा था- “ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं।” ट्विटर लोगो के बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक पुरानी चैट भी वायरल हो रही है जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि मस्क ने ये बदलाव वादे को लेकर किया है। दरअसल मस्क ने कुछ समय पहले ट्विटर पर सवाल करते हुए पूछा था कि क्या ट्विटर को बदलाव की जरूरत है तो एक यूजर ने लिखा था कि ट्विटर खरीदो और उसके नीली चिड़िया लोगो को डॉगी से बदल दो।” ट्विटर के लोगो बदल जाने के बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाड़ आ गई है है।

