आज लखनऊ और चेन्नई के बीच आईपीएल 2023 का छठा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ टीम के कप्तान के एल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बात दें कि चेन्नई की टीम 4 साल बाद अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है। आज चेन्नई की टीम अपने दर्शकों को निराश नहीं करना चाहेगी और जीतकर अपने दर्शकों को तोहफा देना चाहेगी।
गौरतलब है कि चेन्नई की टीम अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस की टीम से हार गयी थी और वह आज का मैच जीतकर जीत की शुरुआत करना चाहेगी तो वही लखनऊ की टीम अपना पिछला और इस सीजन का पहला मुकाबला जीतकर जीत से शुरुआत की है और वह अपना लय बरकरार रखना चाहेगी। लखनऊ ने पिछले मैच में दिल्ली को 50 रनो की भारी अंतर से हराया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स –
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्क वुड, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान.
चेन्नई सुपर किंग्स –
ऋतुराज गायकवाड़, डीवोन कानवे, मोईन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगरेकर.

