दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया और उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई यानि अब सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ गई है।
वहीं आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस ने सुरक्षा के लिए राउ एवेन्यु कोर्ट और बीजेपी मुख्यालय से पहले पुलिस बैरिकेड लगाए हैं।
इसके पहले पिछले महीने दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दी थी। तब आप ने कहा था कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मनीष सिसोदिया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

