कानपुर के –ए आर टावर के बासमंडी स्थित हमराज मार्केट के 4 काम्प्लेक्स आग की चपेट में आ गए और व्यापारियों के लिए ये आग आंसू लेकर आई क्योंकि उनका 20 अरब के आसपास से भी ज्यादा नुकसान हो गया हालात इतने बदत्तर हैं कि 68 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
1800 टैंकर पानी इस्तेमाल के बाद भी आग जस की तस धधक रही है। कानपुर की फायर टीम तो आग बुझाने की कड़ी मशक्कत में जुटी हुई है इसके साथ साथ अन्य राज्य की भी फायर टीम भी मदद में जुटी हुई है। लखनऊ और प्रयागराज की हाइड्रोलिक मशीन से आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी डाला जा रहा है।
4 काम्प्लेक्स में अनुमानित 800 दुकानें जलकर इस भयावह आग में खाक हो चुकी हैं। बिल्डिंग पूरी तरह से छतिग्रस्त हो चुकी है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे पड़े हैं। NDRF और SDRF की टीम भी आग को बुझाने और काबू करने के लिए कड़े प्रयास में जुटी हुईं हैं।
बासमण्डी में लगी आग इतनी फैलती जा रही है कि 2 किलोमीटर तक का एरिया सील कर दिया गया है। काम्प्लेक्स के आसपास मकान में रहने वालों को बाहर निकाला जा रहा है और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बैंक से लॉकर भी बाहर निकाले जा रहें है। पुलिस ने लोगो की सुरक्षा को लेकर आग वाले एरिया के पास बैरिकेटिंग कर के आने जाने की रोक लगा दी है।
बिधनू निवासी ज्ञानचंद्र साहू एआर टॉवर के बाहर पान की गुमटी लगाता था। टॉवर में काम करने वाले अपने भाई अजय साहू के साथ सो रहा था। आग लगने के बाद अजय साहू ने किसी तरह से दूसरी बिल्डिंग से कूद कर जान बचा ली थी। लेकिन ज्ञानचंद्र साहू आग की लपटों के बीच फंस गया, उसकी जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं उसके परिजनों को घटना की सूचना दी है।

