यूपी के प्रयागराज में हुए उमेश पाल मर्डर केस में यूपी की एसटीएफ टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी माफिया अतीक अहमद के बहनोई को मेरठ से गिरफ्तार किया है। बाहुबली अतीक अहमद के बहनोई अखलाक अहमद को एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत पकड़ा है।
पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड को लेकर अखलाक से पहले भी कई बार पूछताछ की थी लेकिन कुछ खास जानकारी ना मिलने की वजह से अखलाक को पुलिस ने छोड़ दिया था। प्रयागराज पुलिस ने जांच के बाद अखलाक को एसटीएफ के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है।
वहीं अतीक को उमेश पाल किडनैपिंग मामले में उम्रकैद की सज़ा हो चुकी है और अशरफ अहमद बरी हो चुका लेकिन केस चल रहा है क्योंकि अशरफ पर 52 केस हैं 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में बीते दिनों प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया था। कोर्ट ने बाहुबली अतीक अहमद समेत 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
हत्याकांड के बाद से ही पुलिस अतीक के बेटे, गुड्डू मुस्लिम और दूसरे बदमाशों को ढूंढ रही है. क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की कई टीमें बदमाशों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई हैं. हत्यारे अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

