बिग-बॉस 16 के मंडली गैंग के दो सबसे खास दोस्त एमसी स्टेन(Mc Stan) अब्दू(Abdu) के बीच चल रही फाइट को लेकर बाकी के सभी कंटेस्टेंट अपना रिएक्शन दे रहें हैं अभी कुछ समय पहले ही हमने आपको बताया कि प्रियंका चौधरी ने दोनों का फाइट को लेकर काफी क्लियर रिएक्शन दिया था वहीं अब ‘मंडली’ को मेंटेन करने वाले साजिद खान ने हाल ही में अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन के बीच चल रही फाइट को लेकर अपना रिएक्शन दिया।
खास बात ये है कि उन्होंने इस हिंट दिया है कि जल्द ही दोनों को लेकर पॉजिटिव बात सामने आएगी, यानी एमसी और अब्दू के बीच दोस्ती के चांसेस फिर से बढ़ गए हैं? दरअसल हाल ही में साजिद ने प्रियंका और अंकित से मुलाकात की जहां अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन के बीच चल रही तकरार का जिक्र होना लाजमी था। साजिद खान ने दोनों से बातचीत करते हुए कहा कि स्टेन और अब्दू दोनों यंग हैं और इस उम्र में लड़ाई झगड़े होना आम बात है और दोस्तों में तो तीखी मीठी नोक झोक चलती रहती है।
साजिद ने आगे कहा कि दोस्तों में लड़ाईयां अक्सर हो जाती हैं लेकिन इससे दोस्ती मजबूत होती है। इन सबसे बॉन्ड और भी ज्यादा गहरा हो जाता है क्योकि लड़ाईयां वहीं होती हैं जहां एक दूसरे के बीच प्य़ार हो। साजिद ने कहा कि हमें इंतजार है कि हम सब एक साथ एक ही टेबल पर डिनर करें हमें अब्दू का इंडिया आने का इंतजार है हम दोनों का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। दोस्तों में लड़ाईयां हो जाती हैं लेकिन एक गले लगने से सब चुटकी भर में ठीक हो जाता है मेरे ख्याल से अब तक शायद दोनों ने फोन पर बात भी कर ली होगी।
शो के खत्म होने के बाद भी बिग-बॉस के सभी खिलाड़ी आपस में टच में बने हुए हैं। हाल ही में प्रियंका और अंकित से जब फिल्म डायरेक्टर साजिद खान ने मुलाकात की तो उन्होंने मीडिया के सामने इस बात को जाहिर किया, उन्होंने बताया कि वे लगातार प्रियंका के संपर्क में बने हुए हैं।जब उन्हें पता चला कि अंकित भी शहर में मौजूद हैं ऐसे में उन्होंने मिलकर डिनर करने का प्लान बना लिया।
ऐसे में तीनों एक दोस्त के घर पर रात के खाने पर मिले, उन्होंने इस दौरान कहा- बिग बॉ 16 में जो रिश्ते बने वह फेक नहीं थे, आज भी वे जिंदा हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो सब एक दूसरे के टच में नहीं होते।’ अब देखना होगा कि क्या अब्दू और स्टेन के बीच की फाइट खत्म होकर आपस में दोनों फिर साथ नजर आएंगे?

