आज से नए वित्त वर्ष की शुरूआत हो चुकी है और पहले ही दिन एक अच्छी खबर के साथ आपको बता दें एलपीजी सिलेंडर के दामों में गिरावट आई है। हर नए महीने की शुरूआत में पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी, एटीएफ, केरोसीन तेल आदि के दामों की समीक्षा करती हैं और इनमें बदलाव करती हैं।
पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की है और ये कमी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में की गई है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में आज 92 रुपये तक की कटौती की गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई इन सभी शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है और ये सस्ते हुए हैं।
नए दाम:-
दिल्लीः 2028.00
कोलकाताः 2132.00
चेन्नईः 2192.50
मुबंईः 1980.00
वहीं बात की जाए घरेलू सिलेंडर के दामों की तो उसमें कोई बदलाव नहीं आया ये पहले की तरह हाई दामों पर फिक्स हैं दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1103 रुपये प्रति सिलेंडर हैं। 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पिछले महीने 50 रुपये महंगा किया गया था और 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगा हुआ था।

