भारत में आईपीएल को क्रिकेट का त्योहार का दर्जा दिया गया है। इसका इंतजार क्रिकेटप्रेमी बड़े ही बेसब्री से करते है। आज आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज हो गया है। आज चार साल बाद आईपीएल ओपनिंग सेरिमनी का भव्य आयोजन किया गया है। इस बार टूर्नामेंट नए तेवर के साथ पुराने अंदाज में लौटा आया है। ओपनिंग सेरेमनी में दिग्गज सेलिब्रिटीज अरिजीत सिंह ने अपने गानों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुपरस्टार रश्मिका मधाना और तमन्ना भाटिया ने अपने ठुमकों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
बता दें कि IPL 2023 के 16वें सीजन का उद्घाटन मुकाबला पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। धोनी ने भी कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो वह भी गेंदबाजी करते।
गुजरात टाइटंस –
रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोसुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ.
चेन्नई सुपर किंग्स –
डीवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, मोईन अली, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हेंगारेकर.

