कानपुर–ए आर टावर में लगी आग से 4 काम्प्लेक्स चपेट में आ गयी है। आग से 800 दुकानें जलकर राख हो गयी है, जिसमे 20 अरब के आसपास का नुकसान व्यापारी बता रहे हैं। इतना भारी नुकसान को लेकर व्यापारी सदमे में है, कहीं न कहीं सरकार से मदद की उम्मीद अब व्यापारियों को है।
बता दें कानपुर के बांसमंडी स्थित हमराज मार्केट के बगल में एआर टॉवर में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट ने धीरे धीरे भीषण आग का स्वरूप धारण कर लिया जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को आग पर काबू करने के लिए बुलाया गया कानपुर, उन्नाव और लखनऊ समेत कई जिलों की 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।
डीएम और पुलिस कमिश्नर ने सेना के अफसरों से संपर्क किया है। मौके पर आग बुझाने के लिए सेना की गाड़ियां भी पहुंच गई हैं। आग के कारण 3 लोगो के लापता होने की भी बात सामने आ रही है। लखनऊ की हाइड्रॉलिक मशीन से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
बांसमंडी इलाके में लगी आग की सूचना पर डिप्टी डायरेक्टर फायर अजय कुमार गुप्ता, लखनऊ भी मौके पर पहुंच गए हैं। उनके साथ हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड आई है। बता दें कि हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ी कानपुर में तीन साल से खराब पड़ी है। इससे पहले भी एक गाड़ी आई थी, वो भी खड़े-खड़े बेकार हो गई।

