एक बार फिर 30 मार्च की शाम दिल्ली समेत उत्तर भारत में आंधी तूफान ने मौसम का मिज़ाज हदल दिया। गुरूवार शाम करीब 6 बजे मौसम में बदलाव देखा गया। तेज़ हवाओं के बाद शाम को तेज बारिश ने मौसम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। गुरूवार की शाम मौसम के यूं अचानक बदलते करवट ने तो दिसंबर जनवरी वाली ठंड का अहसास करा दिया लोंगो का लगा कि कहीं फिर से रजाई कंबल निकलने की नौबत ना आ जाए।
वहीं मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए अलर्ट जारी किया है कि 3 अप्रैल तक मौसम में लगातार बदलाव आएगा। तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना रहेगी। बीते कुछ समय से लोंगो के लिए गर्मी मुसीबत बनी हुई तो बारिश ने उनको राहत दे दी। जहां लोंगो के लिए ये बारिश सुहावनी साबित हो रही तो वहीं किसानों के लिए ये बिन मौसम की बारिश मुसीबत लेकर आई है क्योंकि खेतों में खड़ी सरसों और गेंहू की बालियां टूट गई हैं।
मौसम विभाग ने आज 31 मार्च और कल 1 अप्रैल में तेज बारिश की वजह से यूपी के कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिन मौसम की ये बरसात किसान के साथ साथ आम आदमी के लिए मुश्किलें लेकर आने वाली है क्योंकि अगर अनाज का नुकसान होगा तो कहीं ना कहीं फल औप सब्जियों पर महंगाई बढ़ेगी और आम आदमी की जेब पर इसका भारी असर पडे़गा। खासतौर पर सरसों, चना, मसूर दाल की कीमतें भी बढ़ सकती है।

