आज चैत्र नवरात्री का नौवां और अंतिम दिन है। इस दिन माँ आदि शक्ति की नौवां रूप सिद्धिदात्री की पूजन की जाती है। इसके साथ ही आज भगवान श्री राम के जन्म का भी दिन है। आज ही के दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। पूरे देशभर में आज नवरात्रि व भगवान श्रीराम के जन्मदिन यानी रामनवमी बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजयपाल आनंदीबेन पटेल समेत दिग्गज नेताओं ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन पर्व रामनवमी और नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल। चर अरु अचर हर्ष जुत राम जनम सुखमूल। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण के अति पावन दिवस श्रीराम नवमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं है।
इसके अलावा उन्होंने नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि, ‘जगतजननी मां भगवती की आराधना व उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र की सभी प्रदेश वासियों और भक्तों को हार्दिक बधाई! जगतजननी मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो।’
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों को रामनवमी की बधाई दिया। उन्होंने कहा कि मानवता का कल्याण करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का व्यक्तित्व हम सभी के लिए सदैव अनुकरणीय हैं।
प्रदेश की राजयपाल आनंदीबेन पटेल ने बधाई संदेश देते हुए कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान नवमी को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हम सभी को एक नई प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्री राम का पूरा जीवन हम सभी को उच्च आदर्शों व मर्यादाओं का पालन करने के लिए प्रेरित करता है।

